सुनो,
बरसों बाद कल को अगर 
मैं दिखा जाऊं कहीं किसी मोड़ पर
तुम्हारी तरफ आता हुआ...
तो मुझे आवाज न देना....
चले जाना मुझसे नजर फेर कर 
कौन जाने तुम्हारी आवाज सुनकर 
तुम्हे अपने इतने करीब देखकर 
कदमों के साथ धड़कन भी 
रूक जाए, थम जाए, रह जाए ठहर कर....

Comments

Popular posts from this blog

इन दिनों

नमस्कार भाई साब!